पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड में जनसभाएं करेंगे।

पीएम मोदी और अमित शाह करेंगे चुनाव प्रचार
लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब सियासी दलों के नेता और स्टार प्रचारक चौथे दौर के लिए अभियान में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड में जनसभाएं करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुताबिक, केंद्रीय सहकारिता मंत्री शाह आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा आरती भी करेंगे।
