साउथ एक्ट्रेस ज्योति राय का इंटीमेट वीडियो हुआ लीक

कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस ज्योति राय अक्सर अपने लुक्स स्टाइल की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।जी हां, ज्योति राय का एक निजी और इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया है। यहां तक कि फैन्स ने अब लीगल एक्शन लेने की डिमांड की है।
सोशल मीडिया पर इस शख्स ने वीडियो लीक करने की दी थी धमकी
बता दें कि एक एक्स यूजर (ट्विटर के नाम से जाना जाता था) ने ज्योति को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी कि जैसे ही उसके यूट्यूब चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर हो जाएंगे तो वह ज्योति की पर्सनल तस्वीरें और इंटीमेट वीडियो लीक कर देगा।
फैन्स ने की लीगल एक्शन की डिमांड
जैसे ही ये तस्वीरें और पर्सनल वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ ज्योति फैन्स को काफी निराशा हुई। कई यूजर्स ने गुस्सा भी जाहिर किया है। वहीं कई फैन्स ने तो इस तरह की हरकत करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कुछ यूजर्स ने बैंगलूरू पुलिस को अपने पोस्ट में टैग किया है। इस हरकत के बाद फैन्स इस केस पर जल्द से जल्द एक्शन की भी मांग कर रहे हैं।
कौन हैं ज्योति राय
बता दें कि ज्योति राय कन्नड़ टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। ज्योति बंदे बारतावा काला के अलावा कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह कन्नड़ फिल्मों में भी अपना लक आजमा चुकी हैं। वह ‘सीतारामा कल्याण’, ‘गंधदा गुड़ी’, ’99’, ‘दीया’, ‘वर्नापटला’ में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल तो इस समय ज्योति गुप्पेदंखा मनसु को लेकर बिजी चल रही हैं।
