नीले रंग का चमकीला डीप नेक सूट पहने हरियाणवी गाने पर कमर मटकाती दिखीं सपना चौधरी

हरियाणा की क्वीन कहलाई जाने वाली सपना चौधरी अपने देसी अंदाज की वजह से आए दिनों सुर्खियों में रहती हैं। सपना चौधरी देश-विदेश में इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि उनके नए के साथ ही पुराने गाने भी सोशल मी़डिया पर ट्रेंड में बने रहते हैं।

हरियाणवी गाने पर कमर मटकाती दिखीं सपना चौधरी

आए दिनों सपना के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। वहीं हाल ही में देसी क्वीन ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जो धड़ल्ले वायरल हो रहा है। सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना नीले रंग का चमकीला डीप नेक सूट पहने नजर आ रही हैं। लंबी चोटी हल्का मेकअप और कानों में झुमके उनपर काफी सूट कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी काला सूट बटेऊ पर जमकर कमर मटकाती नजर आ रही हैं।

तारीफ करते थक नहीं रहे हैं फैन्स

सपना चौधरी के इस वीडियो पर फैन्स के कमेंट्स की बरसात हो रही है। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा आपके टक्कर का सच में कोई नहीं है तो वहीं दूसरे ने कहा हमेशा की तरह आप नंबर 1 हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने ऑर्केस्ट्रा टीम से साथ अपनी शुरुआत की। वह कई अन्य राज्यों और पार्टियों में डांस करती थीं, लेकिन जब से सपना चौधरी बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं उनकी पॉपुलैरिटी चांद छूने लगी। आज सपना चौधरी नामी और पॉपुलर डांसर में से एक हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]