सलमान खान ही नहीं, दो और एक्टर्स के घर की भी हुई गई थी, गिरफ्तार रफीक चौधरी ने कबूली बात

सुपरस्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग केस में आए दिन नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं. इस मामले में अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है. आरोपी रफीक चौधरी ने पुलिस के सामने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है.

अब पता चला है कि सलमान के अलावा दो और स्टार्स

पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी रफीक चौधरी को दो दिन पहले ही राजस्थान से गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार रफीक ने गोली चलाने वाले आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग के लिए पैसे मुहैया करवाए थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी रफीक को मुंबई लेकर आ गई है. खुद रफीक ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने सिर्फ सलमान खान की ही नहीं, उनके साथ-साथ दो और एक्टर्स के घर की रेकी की थी.

सलमान खान फायरिंग केस में अब तक 5 गिरफ्तारी की जा चुकी हैं. एएनआई ने एक्स अकाउंट पर इस बात की जानकारी सभी के साथ शेयर की है कि रफीक की नजर सलमान के अलावा दो और एक्टर के घर पर टिकी थी. उन्होंने दो और एक्टर के घर की रेकी की थी. हालांकि अभी तक दोनों एक्टर के नाम सामने नहीं आए हैं. जैसा कि सभी जानते हैं कि 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के घर पर दो बाईक सवार लोगों ने फायरिंग की थी.

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी की फुटैज की मदद से सागर और विक्की की गिरफ्तारी पहले की गई थी. सलमान के घर पर करवाई गई फायरिंग की सारी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है. वहीं, इस केस में आरोपी अनुज ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली. हालांकि कोर्ट ने अनुज का दोबारा पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]