कैमरामैन पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, फैंस बोले- ‘वो लेडी सिंघम है’

बॉलीवुड के स्वीट कपल दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह काफी चर्चा में हैं. पिछले दो दिनों कपल अपनी शादी, बेबीमून को लेकर खबरों में छाए हुए हैं.हालांकि, कपल के बीच सबकुछ ठीक है. अब एक नया वीडियो सामने आया है जहां दीपिका एक कैमरामैन पर भड़क गईं. इस वीडियो पर दीपवीर के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. दीपिका का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. लोगों ने एक्ट्रेस के सपोर्ट में कमेंट्स करके इस वायरल कर दिया है. वीडियो में दीपिका एक पैपराजी का कैमरा ब्लॉक करती नजर आ रही हैं.

छुट्टियों से लौटे रणवीर-दीपिका
इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जो संभवतः कपल की हालिया छुट्टियों का है, जिसमें रणवीर दीपिका एक शिप से बाहर निकलते दिख रहे हैं. वो मुंबई लौट आए हैं. कपल पार्किंग में खड़ी कारों की एक कतार से गुजरते हैं, उनके आगे उनकी सिक्योरिटी होती है. वहां खड़े लोगों में एक्साइटमेंट है हर कोई दीपिका-रणवीर के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहा है. हालांकि, यहां दीपिका अच्छे मूड में नहीं दिख रही हैं.

दीपिका ने ब्लॉक किया कैमरा
जैसे ही पैपराजी दीपिका रणवीर को कैप्चर करते हैं. दीपिका एक पर्सन के पास आते ही उसका कैमरा ब्लॉक करने की कोशिश करती हैं. एक्ट्रेस काफी गुस्से में नजर आती हैं. फैंस दीपिका की इस हरकत को सपोर्ट कर रहे हैं.
एक फैन ने लिखा, “आप इसे क्यों पोस्ट कर रहे हैं जब वह नहीं चाहती कि उनकी तस्वीर ली जाए?”

फैंस ने कहा- वो लेडी सिंघम मोड में हैं
एक फैन ने कमेंट किया, “डीपी (दीपिका पादुकोण) खुश नहीं लग रही है! उनकी निजता का सम्मान करें!” एक फैन ने लिखा, वो फिलहाल लेडी सिंघम मोड में हैं…उन्हें अकेला छोड़ दें.”

प्रेग्नेंसी में DP को अकेला छोड़ दो
कुछ लोगों ने कैमरा रोकने की दीपिका पादुकोण को सपोर्ट करते हुए कहा, “हां, दीपिका…भारतीय मीडिया के साथ इसी तरह व्यवहार किया जाना चाहिए…बहुत हो गया.” एक फैन ने लिखा, “प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अकेला छोड़ दो. यह उनकी इच्छा है कि वह फोटो खिंचवाए या नहीं.”

स्पॉट हुआ दीपिका का बेबी बंप
इससे पहले रेडिट पर दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की एक वायरल फोटो सामने आई थी. स्नैपशॉट में, दीपिका का छोटा बेबी बंप नजर आया था. दोनों कपल सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे. इस फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]