पटना म्यूजियम में बुधवार को भीषण आग लगी

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल राजधानी स्थित पटना म्यूजियम में बुधवार को भीषण आग लग गयी. मिली जानकारी के अनुसार पटना के पुराने म्यूजियम (पटना म्यूजियम) में बुधवार को भीषण आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया है म्यूजियम घूमने आए लोग इधर-उधर भागने लगे.

फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और शीशा तोड़कर आग बुझाने में जुटे हैं. म्यूजियम कैंपस से आग और धुएं की लपटे लगातार उठ रही हैं. फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]