POK पर राजनाथ सिंह के दावे पर बोले फारूक अब्दुल्ला…..

लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। 7 मई को 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होगा। इस बीच सभी पार्टिंयां 13 मई को होने वाले चौथे चरण के प्रचार के लिए जुटी हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आज ऐसा बयान दिया जिस पर पलटवार करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दे दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पीओके पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा। इस पर नेशनल काॅन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं।
