MP में पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला……

मध्य प्रदेश के शहडोल में अवैध खनन रोकने गए एक पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचल डाला गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। यह शनिवार रात करीब 12 बजे का मामला है। मृतक एएसआई की पहचान महेंद्र बागरी के रूप में हुई है।रात में ही ट्रैक्टर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही रेत चोरी करने में मदद कर रहे एक शख्स को भी पकड़ा गया है। वह ट्रैक्टर के मालिक सुरेंद्र सिंह का बेटा आशुतोष सिंह है। जानकारी के मुताबिक, रेत माफिया सुरेंद्र सिंह के ऊपर पुलिस ने तीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वह फरार चल रहा है।
