कांग्रेस ने महाराष्‍ट्र के लिए 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी की…….

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाद्रा और अन्य पार्टी नेता प्रचार करेंगे।कांग्रेस यहां महा विकास अघाड़ी में शामिल है, जि‍समें एनसीपी शरतचंद्र पवार और श‍िवसेना उद्धव बाल ठाकरे साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्‍ट्र की 48 सीटों पर बंटवारा करते हुए शिवसेना (यूबीटी) 21 सीट, कांग्रेस 17 सीट और एनसीपी (एसपी) 10 सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं विरोधी गठबंधन एनडीए ने भी सभी सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]