पत्नी को जन्मदिन की बधाई देने मुंबई पहुंचे विराट कोहली


बॉलीवुड अभिनेत्री और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। विराट कोहली आईपीएल के बीच इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा के पास मुंबई पहुंच गए हैं।बता दें कि विराट कोहली की टीम आरसीबी आईपीएल 2024 सीजन के तहत संघर्ष कर रही है, टीम अपना अगला मैच शनिवार 4 मई को खेलेगी।1 मई 1988 को अयोध्या में जन्मीं अनुष्का शर्मा अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं।इस खास दिन विराट कोहली उनके साथ ना हो ऐसा हो नहीं सकता है। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को भारतीय टीम के सुपर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के साथ सात फेले लिए थे। शादी से पहले दोनों 4 साल तक रिलेशन में रहे हैं।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक बेटा है, जिसका जन्म इसी साल हुआ है, वहीं उनकी एक बेटी है। बेटा का नाम विराट और अनुष्का ने अकाय रखा है, जबकि बेटी को वामिका नाम दिया है।बता दें कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी ने भले ही खराब प्रदर्शन किया हो, लेकिन विराट कोहली का निजी प्रदर्शन शानदार रहा है।विराट कोहली सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। विराट कोहली ने अभी तक खेले 10 मैचों में इस सीजन 500 रन बनाए हैं, जिसमे 113 रनों की शानदार शतकीय पारी शामिल है। आईपीएल दमदार प्रदर्शन को देखते हुए ही विराट कोहली को आगामी टी 20 विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]