शाहरुख खान ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ बनाया रिश्ता, बोले- वो दामाद हैं हमारे

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनकी फिल्में भी रिलीज हुई हैं, जिसमें इनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया है। अनुष्का ने तो अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी।शाहरुख खान ने अब विराट के संग एक नया रिश्ता जोड़ लिया है। शाहरुख ने अनुष्का के पति और क्रिकेटर विराट कोहली को ‘बॉलीवुड का दामाद’ बताया है।
