वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई दो महिलाएं पिक-अप की चपेट में आने से एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई दो महिलाएं पिक-अप की चपेट में आने से एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत टोला सिधहवांडांड़ में बिते रात वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई दो बुजुर्ग महिलाएं पिक-अप से धक्का लगने से घायल हो गई जिन्हें आनन-फानन में चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां एक महिला की मौत हो गई एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया |

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिधहवाडांड़ में बारात आई थी जहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बुधनी देवी उम्र 50 वर्ष निवासी सेमादह गड़ापाथर तथा सुरसतिया उम्र 65 वर्ष निवासी खरहरा बारात देख रही थी तभी बारात लेकर आई एक पिकअप अनियंत्रित होकर सामने खड़ी दोनों महिलाओं पर चढ़ गया जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं मौके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव ने तत्काल लोगों की मदद से दोनों घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बुधनी को देखते ही मृत घोषित कर दिया वहीं सुरसतिया को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया| वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]