घोरावल के नेतृत्व में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगलो में की गयी सघन काम्बिंग
क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगलो में की गयी सघन काम्बिंग

कार्यालय सोनभद्र
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिनगत जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक-26.04.2024 को

क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री द्ददन प्रसाद गोड़ के नेतृत्व में थाना शाहंगज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के पहाड़ी/जंगली इलाकों में मय पीएसी बल सघन कॉम्बिंग की गयी ।

काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।
