एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

थाना घोरावल पुलिस द्वारा एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

कार्यालय सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) व क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में दिनांक 25.04.2024 को थाना घोरावल पुलिस द्वारा मुक्खा मोड़ घोरावल से अभियुक्त अली हुसैन पुत्र नसीर निवासी ग्राम किंगरी थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र को एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 52/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- अली हुसैन पुत्र नसीर निवासी ग्राम किंगरी थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व समय– दिनांक 25.04.2024 समय 06.30 बजे सुबह

बरामदगी का विवरण-01 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 412/2022 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2- मु0अ0सं0 553/2023 धारा 379, 411 भादवि थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3- मु0अ0सं0 721/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4- मु0अ0सं0 71/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।
5- मु0अ0सं0 52/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1-उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल जनपद सोनभद्र।
2-हे0का0 रामेश्वर प्रसाद चौकी कस्बा घोरावल जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]