एक अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की जरिकैन में कुल 20 लीटर कच्ची देशी महुये की शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया

थाना बभनी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की जरिकैन में कुल 20 लीटर कच्ची देशी महुये की शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

कार्यालय सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) सोनभद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस द्वारा चौरी घुटरा तिराहा (सागोबांध) से समय करीब 06.45 बजे कन्हैया पुत्र स्व0 रामनरायण निवासी ग्राम सागोबांध थाना बभनी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 37 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक की जरिकैन जिसमे 20 लीटर कच्ची देशी महुये की शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-57/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. कन्हैया पुत्र स्व0 रामनरायण निवासी ग्राम सागोबांध थाना बभनी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 37 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
1.एक प्लास्टिक की जरिकैन मे 20 लीटर कच्ची देशी महुये की शराब ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 वीरबहादुर चौधरी, 2.हे0का0 राजेन्द्र गौतम, 3.का0 मन्टू कुमार सिंह थाना बभनी जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]