अरुणाचल प्रदेश के 8 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जा रही

चुनाव आयोग ने मणिपुर के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में भी दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है. दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के 8 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जाएगी.अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिगं के दौरान कई मतदान केंद्रों पर हिंसा हुई थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया. यहां चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश के चार जिलों के आठ मतदान केंद्रों पर हुए लोकसभा चुनाव को ‘अमान्य’ घोषित कर दिया.

अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी पूरे राज्य में मतदान हुआ था. चुनाव अधिकारियों का कहना है कि बीते 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ मतदान के दौरान इन 8 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) क्षतिग्रस्त हो गई थी और हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं.

सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी वोटिंग

इस मामले में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सैन ने एक आदेश में कहा कि ताजा मतदान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. वहीं, 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान, 8.92 लाख मतदाताओं में से 76.44 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने दो लोकसभा क्षेत्रों और 60 विधानसभा सीटों में से 50 पर एक साथ विधानसभा और संसदीय चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. जबकि, मुख्यमंत्री पेमा खांडू (मुक्तो) और उपमुख्यमंत्री चौना मीन (चौखाम) सहित 10 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं.

इन राज्यों से दोबारा की जाएगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने पूर्वी कामेंग जिले के बामेंग विधानसभा क्षेत्र में सारियो, कुरुंग कुमेय में न्यापिन विधानसभा सीट के लोंगटे लोथ, ऊपरी सुबनसिरी जिले में नाचो निर्वाचन क्षेत्र के डिंगसेर, बोगिया सियुम, जिम्बारी और लेंगी, सियांग जिले के रुमगोंग विधानसभा क्षेत्र के बोग्ने और मोलोम मतदान केंद्रों पर दुबारा से वोटिंग कराने का फैसला किया. जहां अरुणाचल प्रदेश में 50 विधायकों के लिए 19 अप्रैल को मतदान किया था, यहां 10 सीटों पर उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]