पंजाब: आप विधायक अमनदीप कौर ने सीएम केजरीवाल की पत्नी से की मुलाकात, दिया ये आश्वासन

पंजाब के मोगा से विधायक और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की सदस्य डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।उस दौरान उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट के लोग और कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के साथ मजबूती से खड़े हैं, जो लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। इस मौके पर आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि फरीदकोट की जनता मजबूती से आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। हम पंजाब में सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पंजाब के लोग लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]