अयोध्या राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी राम नवमी

चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन और राम नवमी के अवसर से पहले, अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में भव्य उत्सव के लिए तैयार हो गया है। इसके साथ ही राम लला को 56 प्रकार का भोग प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा।राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि उत्सव की सभी व्यवस्थाएं ट्रस्ट द्वारा प्रबंधित की जा रही हैं और राम नवमी का अवसर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। “सभी व्यवस्थाएं ट्रस्ट द्वारा की जा रही हैं। ट्रस्ट सजावट का प्रबंधन भी कर रहा है। रामनवमी बड़े उत्साह से मनाई जाएगी।”
इस दौरान मुख्य पुजारी ने भी इस समारोह को विशेष बताया क्योंकि यह ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद पहली बार हो रहा है। इस मौके पर दोपहर 12:16 बजे पांच मिनट के लिए भगवान राम का सूर्य अभिषेक किया जाएगा।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, ”राम नवमी पर दोपहर 12:16 बजे करीब 5 मिनट तक सूर्य की किरणें भगवान रामलला के माथे पर पड़ेंगी, जिसके लिए महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वैज्ञानिक इन पलों को पूरी भव्यता के साथ प्रदर्शित करने के लिए काम कर रहे हैं।
भगवान राम लला का जन्मोत्सव रामनवमी दोपहर को मनाई जाएगी और भगवान को विभिन्न प्रकार के प्रसाद चढ़ाए जाएंगे। आज भक्तों द्वारा 56 प्रकार का भोग प्रसाद लगाया गया है जो बुधवार को दोपहर में भगवान को अर्पित किया जाएगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]