अवैध पटाखों का किये जा रहे निर्माण पर छापा मार कर 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पटाखे बनाने की साम्रागी व निर्मित पटाखे किया बरामद

कार्यालय सोनभद्र
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध पटाखों का किये जा रहे निर्माण पर छापा मार कर 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पटाखे बनाने की साम्रागी व निर्मित पटाखे किया बरामद-

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण मे लोकसभा चुनाव 2024 के सकुशल एवं शांत पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अवैध शस्त्र/विस्फोटक पदार्थ व मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 15.04.2024 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम गिरिया टोला मंठहवा थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र में एक घर मे दो अभियुक्तों द्वारा अवैध पठाखों का निर्माण किया जा रहा था जिनके कब्जे से पटाखे बनाने की सामग्री एवं निर्मित पटाखे बरामद हुआ जिसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । बरामद निर्मित पटाखे, पटाखे बनाने की सामाग्री (विस्फोटक सामाग्री) व गिरफ्तार के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 21/24 धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1984 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

बरामद माल:- निर्मित पटाखो का विवरण
1. 30 शॉट्स – 09 पैकेट ।
2. 12 शॉट्स – 26 पैकेट ।
3. राकेट – 36 पैकेट ।
4. गड्डा (आवाजा) 365 पीस ।
5. छोटा घरिया – 135 पीस ।
6. बड़ा घरिया – 540 पीस ।
7. छुरछुरी – 1730 पीस ।
8. पटाखा बनाने की सामाग्री – 1.बारुद – 06 किलो 700 ग्राम, 2.गंधक चूर्ण (रंग पीला) – 12 किलो 400 ग्राम, 3.सोढ़ा – 13 किलो 900 ग्राम, 4.कोयला चूर्ण – 15 किलो ग्राम 5.चुना – 8 किलो 600 ग्राम 6.लोहा चूर्ण – 4 किलो ग्राम , 7.एल्यूमिनियम चूर्ण – 5 किलो 500 ग्राम ।

नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त
1-जाबिद अली उर्फ मोनू पुत्र स्व0 मु0 लतीफ उम्र करीब 26 वर्ष ।
2-खुर्शीद अली पुत्र स्व0 मु0 लतीफ उम्र करीब 20 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम गिरिया टोला मंठहवा, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री मनोज कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
2. हे0का0 हरिनारायण यादव थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
3. हे0का0 मनोज कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
4. हे0का0 तबरेज खाँ थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
5. म0का0 सुदामा देवी थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]