थाना रॉबर्ट्सगंज की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 04 नफर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा
कार्यालय सोनभद्र
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना रॉबर्ट्सगंज की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 04 नफर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0-314/2022 धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण प्रेम रंजन जायसवाल पुत्र रमेश प्रसाद जायसवाल 2. रमेश प्रसाद जायसवाल पुत्र स्व0 सरजू साहू 3. माधुरी देवी पत्नी रमेश जायसवाल 4. कुमारी अमीशा पुत्री रमेश प्रसाद जायसवाल के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 15.04.2024 को माननीय न्यायालय एसीजेजेडी सीएडब्ल्यू कोर्ट सोनभद्र द्वारा अभियुक्त प्रेम रंजन को 01 वर्ष का साधारण कारावास एवं 3000 अर्थदणड व शेष अभियुक्तगण 1. रमेश जायसवाल 2. माधुरी देवी 3. कुमारी अमीशा को 06 माह का साधारण कारावास एवं प्रत्येक को 2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
