डाला: हर्षोल्लास के साथ बनाई गई भारत के संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती
डाला: हर्षोल्लास के साथ बनाई गई भारत के संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)भारत के संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 133 वीं जयंती रविवार को डाला नगर इकाई मे ओबरा तहसील सह संयोजक आशीष अग्रहरि जी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के पुरोधा,महिलाओं,दलितों पिछड़ों के मसीहा, भारतीय संविधान के निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मना कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया .
सेवार्थ विद्यार्थी प्रमुख सौरभ सिंह पंकज एवं अभय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा..की बाबा साहब के विचारों को हम युवाओं को अपने जीवन शैली मेंआत्मसात करना चाहिए.
हमें शिक्षा के प्रचार को उतना ही महत्व देना चाहिए
जितना कि हम एक राजनीतिक आंदोलन को महत्व देते हैं.
इसीलिए हम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आज सेवा बस्ती में उपस्थित होकर बच्चों के बीच में बाबा साहब के विचारों को रखकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया.
एवं पठान पाठन की सामग्री वितरित किया..
तथा उन्हें विद्यालय जाने के लिए जागरूक किया..
प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में sfs जिला संयोजक अभय प्रताप सिंह जी एवं जय विश्वकर्मा उपस्थित रहे.
इस दौरान संजय गौड़ कुश पांडे आदित्य तिवारी गौतम भारद्वाज आकाश यादव अब्दुल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे..
