नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/ सोनभद्र – थाना क्षेत्र के चिरौहुली गांव के समीप पहाड़ी पर नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई| प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह को कुछ लोग मंडप में लगाने के लिए बांस लेने गये थे तभी उन लोगों की नजर कंकाल पर पड़ी तो सन्न रह गये जिसके बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी गई सुचना मिलते ही मौके प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह पहुंच कर घटनास्थल का बारिकी से निरिक्षण कर कंकाल को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गए| कंकाल के पास एक कुर्ता,हाफ स्वेटर, कंबल,चेकदार लुंगी और टार्च मिला जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया वहीं नर कंकाल मिलने की सुचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये शिनाख्त की काफी कोशिश की गई परंतु शिनाख्त नहीं हो पाई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]