सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने के 5 फायदे

रोजाना सेब खाना पसंद करते हैं. वहीं, कुछ एप्पल जूस का सेवन करते हैं. सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं.सेब में पौषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं. सेब में विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. खासतौर पर सुबह खाली पेट सेब का जूस पीना सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है.
सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने के 5 फायदे
पाचन के लिए फायदेमंद
सेब के जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है. यह कब्ज, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है.
अस्थमा में फायदेमंद
सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने से शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट पल्मोनरी रोग से बचाने में भी मददगार साबित होते हैं. सेब का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए गुणकारी होता है.
बढ़ते वजन को रखता है कंट्रोल
सेब का जूस कैलोरी में कम और फाइबर में भरपूर होता है. यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है और बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.
दिल की सेहत
सेब का जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है.
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
सेब के जूस में विटामिन-ए, सी और ई प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
सेब का जूस बनाने का तरीका
- सबसे पहले 2-3 ताजे सेब को अच्छी तरह धो लें.
- फिर सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- एक मिक्सर में सेब के टुकड़े, थोड़ा सा पानी और स्वादानुसार नींबू का रस डालें.
- मिश्रण को अच्छी तरह पीस लें.
- छानकर गिलास में डालें.
- रोजाना खाली पेट सेब के जूस का सेवन करें.
नोट: किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
