बीजेपी ने ‘मोदी की गारंटी’ नाम से जारी किया घोषणा पत्र

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी (BJP) ने रविवार (14 अप्रैल) को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में मेनिफेस्टो जारी किया गया.इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे. इसके बाद पार्टी को 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे. नमो ऐप के जरिए 4 लाख और वीडियो के माध्यम से 11 लाख लोगों ने अपने सजेशन दिए थे. 30 मार्च को मेनिफेस्टो कमेटी बनाई गई थी. राजनाथ सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया गया था और 4 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत 27 सदस्य इसमें शामिल थे.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती है, हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं. हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी. उनके रास्ते पर चलते हुए, बीजेपी ने हमेशा सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है
