लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र जल्द ही जारी करेगी

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र जल्द ही जारी करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी ने अपने वादों की लिस्ट तैयार कर ली है और इसे कल यानी रविवार (14 अप्रैल) को जारी कर सकती है।
भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समित जल्द ही घोषणा पत्र जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों को मुताबिक रविवार (14 अप्रैल) को भाजपा अपना इलेक्शन मैनिफेस्टो जारी करेगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र का अनावरण किया जाएगा। पार्टी ने इसे “संकल्प पत्र” नाम दिया है।
बता दें कि भाजपा की चुनावी घोषणा पत्र समिति में पार्टी के 27 बड़े नेता सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को समन्वयक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-समन्वयक बनाया गया है। इसके अलावा इस कमेटी में 24 लोगों को सदस्य के तौर पर शामिल हैं।
वहीं पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी का घोषणापत्र में देश के विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित किया गया है। बीजेपी को ओर से दावा किया जा रहा है कि पार्टी केवल उन्हीं वादों को पूरा करने का संकल्प लेती है जो हासिल करने योग्य हों। घोषणापत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर फोकस के साथ “मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047” होगा।
वहीं कांग्रेस ने इससे पहले ही अपना घोषणापत्र “न्याय पत्र” के नाम से जारी किया है। इसमें आईएनसी ने 25 गारंटियों पर फोकस किया है। कांग्रेस के चुनावी वादो में सबसे गरीब परिवारों की महिलाओं को 100,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करने, रोजगार, मंगाई को नियंत्रित करने, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को बहाल, जानतीय जन गणना समेत कई बड़े वादें किए गए हैं।
