अखिलेश यादव आज गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे पूर्व डॉन को देंगे श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंचे हैं। अखिलेश ने पूर्वांचल के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के घर का दौरा किया।साथ ही वो मुख्तार की कब्र पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

बता दें कि 28 मार्च की रात बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। मुख्तार की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी, जिसके बाद मुख्तार को गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में दफनाया गया था। वहीं मुख्तार की मौत के बाद सपा सुप्रीमो ने पहली बार गाजीपुर का दौरा किया है। इस दौरान अखिलेश, मुख्तार के परिवार से भी मिले और उन्होंने परिवार के लोगों को सांतवना दी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]