गाजियाबाद में थोड़ी देर में रोड शो शुरू करेंगे पीएम मोदी


यूपी के सहारनपुर और राजस्थान के अजमेर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब गाजियाबाद पहुंचने वाले हैं. थोड़ी ही देर में उनका रोड शो शुरू होने वाला है.पीएम मोदी के रोड शो को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है. कई रास्तों को बंद कर दिया गया है. रोड शो में पीएम मोदी की साथ-साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.

पीएम के रोड शो को देखते हुए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती हुई है. हापुड़ रोड, जीटी रोड और आंबेडकर रोड पर सभी कट पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. रोड शो को देखते हुए कई रास्तों को डायवर्ट भी कर दिया गया है. जिस रास्ते से पीएम मोदी गुजरेंगे उसके किनारे में बैरिकेडिंग की गई है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी खुली जीप में रोड शो करेंगे.

PM Modi Road Show Live Updates:

  • पीएम मोदी के रोड शो की शुरुआत हो गई है. पीएम खुली जीप में सवार होकर सड़क पर निकल चुके हैं. उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. पीएम मोदी हाथ में कमल का निशान लिए हुए हैं.
  • पीएम थोड़ी देर में गाजियाबाद पहुंचने वाले हैं. बीजेपी ने इस लोकसभा सीट से अतुल गर्ग को उम्मीदवार घोषित किया है. अतुल गर्ग यूपी की योगी सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं.
  • पीएम मोदी आज यूपी के सहारनपुर भी पहुंचे हुए थे. जहां, उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला था. इसके बाद पीएम मोदी अजमेर पहुंचे थे.
Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]