जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस साल की शुरुआत में आई तबाही के बाद ये दूसरा मौका है जब भूकंप के तेज झटकों से लोग सहम गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया कि भूकंप का केंद्र उत्तरी जापान का तटीय हिस्सा रहा।
जापान में मंगलवार को आया भूकंप काफी अधिक तीव्रता वाला रहा। उत्तरी जापान के इवाते और आओमोरी प्रान्त में भूकंप की तीव्रता अधिकतम रही। यहां रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई।
रिपोर्ट्स में जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से कहा गया कि भूकंप का केंद्र इवाते प्रान्त का उत्तरी तटीय हिस्सा था।
वहीं चार दिन पहले पिछले हफ्ते गुरुवार को अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. एनसीएस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 5:44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.36 और देशांतर 71.18 पर 124 किमी की गहराई पर पाया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में भी अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप 19:59:23 IST पर 169 किमी की गहराई पर आया था।
आखिर भूकंप क्यों आते हैं?
दरअसल, हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है। ये प्लेटें नीचे तरल पदार्थ लावा है। जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं। कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं। जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है। जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है।
