सोनभद्र:हेमचंद्र विक्रमादित्य विद्या मंदिर के स्थापना दिवस पर दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का आयोजन

सोनभद्र:हेमचंद्र विक्रमादित्य विद्या मंदिर के स्थापना दिवस पर दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का आयोजन

-वार्षिकोत्सव से बच्चो मे प्रतिभाओ का विकास होता है। – मुकेश जैन

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो ( सोनभद्र) डाला ।स्थानीय डाला बाजार में स्थित हेमचंद्र विक्रमादित्य विद्या मंदिर का स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था जहां मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनो से बच्चो मे प्रतिभा का विकाश होता है। सर्व प्रथम कार्यकम मे आए अतिथिओ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। अतिथियों मे मंगल,मनी राय,उत्तम मिश्रा आदि रहे। कार्यक्रम मे विघालय के कुशल प्रबन्धन और प्रतिभागी बच्चो के अच्छे प्रस्तुति ,गणेश वन्दना,स्वागत गीत,लुंगी डान्स,इतिहास का मै आइना हु,नारी शोषण पर नाटक,आयो रे शुभ दिन आयो रे आदि प्रस्तुति से बच्चो ने लगो का मन मोह लिया।अपने सम्बोधन मे डाला व्यापार मण्डल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि बच्चे भविष्य होते है। इनके प्राइमरी के कौशल को निखारने का माध्यम इस प्रकार के आयोजन होते है। इन्ही मे से कोई आईएस,कल्पना चावला,द्रौपदी मुर्मु बनेगी। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार ने किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]