पीएम नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

छत्तीसगढ़ की एक सीट बस्तर पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। इससे पूर्व प्रचार-प्रसार के लिए कई बड़े नेता यहां आने वाले हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय काफी दिनों से अलग-अलग जगहों पर जाकर सभाएं कर रहे हैं।जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहां पर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

ज्ञात हो कि 19 अप्रैल को बस्तर में लोकसभा चुनाव होना है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी तैयारी पहले से कर रही है। भाजपा के कई दिग्गज नेता जनता के बीच पहुंचकर ‘मोदी की गारंटी’ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। प्रथम चरण में एकमात्र सीट बस्तर में चुनाव होना है। बस्तर में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा कराने की तैयारी है। वहीं कहा जा रहा है कि 5 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा बस्तर में हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन का छत्तीसगढ़ पर भी ध्यान केंद्रित है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां की सभी 11 की 11 सीटों पर विजय की रणनीति तैयार की है। इसको लेकर प्रचार- प्रसार में भी पूरी ऊर्जा झोंकने की रणनीति बनी है। चुनाव के लिए रणनीति बनाने की जिम्मेदारी इस बार प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन पर है। उन्हें चुनाव का प्रभारी बनाया गया है, क्योंकि यहां पर छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर का आना नहीं हो रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]