सोनभद्र: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, महिला घायल..

सोनभद्र: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, महिला घायल..

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
(डाला- सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत डालापीपर के जंगल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।जबकि साथ गई महिला बेहोश हो गई। घटना रविवार की शाम का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में हाथीनाला थाना अध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की शाम को डाला पीपर क्षेत्र में तेज चमक गरज के साथ बारिश हो रहा था। इस दौरान जगरनाथ खरवार पुत्र स्व0 बंधन (45 वर्ष) अपने पत्नी राजमती के साथ पास के जंगल में लकड़ी बीनने गया था। अचानक बदले मौसम के कारण तेज चमक गरज के साथ बारिश होने लगी। इसी समय आसमान से आफत की मौत के रूप में आकाशीय बिजली जंगल में गिरी इसके चपेट में आने से जगन्नाथ खरवार की मौत हो गई। जबकि उसके साथ जंगल में गई उसकी पत्नी राजमती बेहोश हो गई।
घटना के घंटो बाद राजमती को होश आया तो वह रात्रि में घर जाकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन एवं गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव को घर ले आए।
घटना की सूचना स्वजनो ने सोमवार की सुबह हाथीनाला थाने को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]