मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया, जिसके चलते राजधानी भोपाल में आज देर शाम तेज हवाएं चली, तो वहीं विंध्य क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है। मुरैना में शाम को अचानक मौसम बदल गया और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई हैबारिश के कारण प्रदेश में कई जगहों पर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि शनिवार को तेज हवा के बीच रुक रुक कर बारिश की बौछार पड़ सकती है।

वहीं मुरैना में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार की शाम सागर 4 मिलीमीटर (मिमी), ग्वालियर में 0.1 मिमी, निवाड़ी में 01 मिमी सहित कुछ और स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। राजधानी भोपाल में देर शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाए चली।

मौसम वैज्ञानिकों के जानकारी अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान में मौसम इसी तरह का बना रह सकता है। इस दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं सागर और रीवा संभागों के जिलों में भी गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भी मौसम खराब रहेगा। बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश में फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। ट्रफ लाइन भी मौजूद है। इस वजह से बादल छा रहे हैं। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी रहेगा। गुना, अशोकनगर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, पांढुर्णा और बालाघाट में बारिश होने के आसार हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]