रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत

रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत

संवाददाता अजय गुप्ता

सोनभद्र के विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयडिह गेट नंबर 46 से पश्चिम में पोल संख्या 57/22-24 के पास रेल के चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुआ मौत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह में लगभग छः बजे रेलवे ट्रैक पर गैंगमैन पेट्रोलियम करने के दौरान देखा कि रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति रेल गाड़ी से कट कर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। पेट्रोलियम कर रहे हैं गैंगमैन ने रेलवे आरपीएफ को सूचना किया और घटनास्थल पर रेलवे आरपीएफ पहुच गई ।तब तक ग्रामीण भी काफी जनसंख्या मे उपस्थित हो गए।
और मृत अवस्था में पड़े व्यक्ति का पहचान के लिए ग्रामीण के द्वारा पूछताछ किया गया लेकिन पहचान नहीं हो पाई तब रेलवे आरपीएफ के द्वारा स्थानीय प्रशासन को सूचना किया गया और सूचना पाते ही विन्ढमगंज थाना प्रभारी श्याम बिहारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रैक पर पड़ा फटा हुआ पेन्ट मे पर्स मिला और पर्स में आधार कार्ड था, आधार कार्ड के माध्यम से पहचान में सुनील कुमार पुत्र राजाराम बियार उम्र लगभग 24 वर्ष वार्ड नंबर पांच निवासी सलैयडिह पहचान की गई तब स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतक के घर परिवार को सूचना दिया गया और सूचना पाते ही घर परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय प्रशासन ने घर परिवार के मौजूदगी में शव को अपने कब्जे में लेकर ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा करके पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]