राजस्थान में लोकसभा चुनाव की पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई…..

राजस्थान में लोकसभा चुनाव की पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. कल यानी बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन था. जिसमें प्रदेश की 12 लोकसभा सीट के लिए 131 प्रत्याशियों ने कुल 179 नामांकन दाखिल किया है.सबसे अधिक नामांकन जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर किया गया है. जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन प्रस्तुत किए हैं. वहीं सबसे कम करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन प्रस्तुत किए हैं. लोकसभा चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 131 प्रत्याशियों ने 179 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]