पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस  ने शिकायत दर्ज कराई…..

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है. टीएमसी ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ शिकायत कराई है. ये शिकायत आचार संहिता के उलंघन को लेकर कराई है.टीएमसी का आरोप है कि पीएम मोदी ने एक दिन पहले श्चिम बंगाल में कृष्णानगर लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार ‘राजमाता’ अमृता रॉय से फोन पर बात की थी. पीएम मोदी ने कहा था कि 3000 करोड़ रुपए की रिकवरी टीएमसी नेताओं से हुई है. ED ने पैसा रिकवर किया, उससे गरीब कल्याण योजना शुरू की जाएगी. ये गरीबों का पैसा है. पीएम मोदी ने बीजेपी प्रत्याशी से कहा था कि ये लीगल एडवाइज है.’ टीएमसी इसी मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास पहुंची है.इस मामले को लेकर टीएमसी ने कहा कि आचार संहिता लगे होने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इस तरह से किसी भी योजना को लागू करने की बात नहीं कह सकते हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]