हिमंत बिस्वा सरमा फणी भूषण चौधरी को समर्थन देने के लिए बोंगाईगांव पहुंचे…..

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा फणी भूषण चौधरी को समर्थन देने के लिए बोंगाईगांव पहुंचे। इस मौके पर लंच में मछली की थाली परोसकर उनका स्वागत किया। असम गण परिषद के नेता चौधरी के आवास पर उन्हें कई स्थानीय व्यंजन भी खिलाए गए।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘फनी-दा’ (बड़े भाई) ने मुझे बहुत सारी मछलियां खिलाईं। वहां काओई (एक प्रकार की मीठे पानी की मछली), चीतल और इलिश (हिल्सा) थीं।’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने भोजन का आनंद लिया, सरमा ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘बाऊ (भाभी) ने हमें खिलाया तो यह स्वादिष्ट होना ही चाहिए।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]