सांसद संदीप पाठक बोले- ”आप” कल पूरी दिल्ली में करेगी विरोध प्रदर्शन और फूंकेगी मोदी सरकार का पुतला…..

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी कल पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी।आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में किया जाएगा। ‘आप’ के इस विरोध प्रदर्शन में होलिका दहन के समय पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने कहा कि हम सबने देखा कि किस तरीके से मोदी सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। आज मोदी सरकार देश की संस्थाओं को खत्म करने में लगी हुई है।
