
लोकसभा चुनाव 2024 के तारीख की घोषणा के बाद सभी पार्टी चुनाव की तैयारियों में और तेजी से जुट गए है. इसी बीच बीजेपी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के अलावा अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश की 16 सीटों की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.जारी की गई इस लिस्ट में कुछ उलट फेर भी किया गया है, जिसमें सहारनपुर से बीएसपी सांसद फजलुर रहमान की जगह इस बार माजिद अली का नाम उम्मीदवार के तौर पर ऐलान किया गया है. इसी कड़ी में सांसद गिरीश चंद्र जाटव को नगीना की जगह इस बार बुलंदशहर से टिकट दिया गया है, गिरीश चंद्र जाटव पिछली बार नगीना सुरक्षित सीट से लड़े थे. बिजनौर की सीट पर भी उम्मीदवार का नाम बदल दिया गया है, जहां पिछली बार इस सीट से मलूक नागर सांसद बनाया गया था वहीं इस बार उनकी जगह पर विजेंद्र सिंह को टिकट मिला है.
Breaking News
- »500 रोहिंग्या मुसलमान समंदर में डूबकर हुई मौत बंगाल की खाड़ी में हुए नाव हादसे में सभी रोहिंग्या की मौत
- »तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी राहत का एलान किया
- »लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-मैजिक भिड़ंत में 10 की मौत
- »समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलयम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की बुधवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- »रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार विजेता माइकल लेविट ने हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) को एक विशेष साक्षात्कार दिया
