कांग्रेस ने राजस्थान की तीन और सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए …..

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजस्थान की तीन और सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जयपुर ग्रामीण से अनिल चौपड़ा, करौली-धौलपुर से भजनलाल जाटव को उतारा है।नागौर संसदीय सीट कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लिए छोड़ी है, जिस पर आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने नागौर सीट पर डॉ. ज्योति मिर्धा को टिकट दे रखा है।
