पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बीजेपी में शामिल…..

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं. पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में रविवार को पूर्व वायुसेना प्रमुख ने बीजेपी का दामन थामा.लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग की शुरुआत 19 अप्रैल से होने वाली है, जबकि नतीजों का ऐलान 4 जून को होगा।आरकेएस भदौरिया सितंबर 2021 में वायुसेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए थे. इस तरह उनकी जगह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी को वायुसेना प्रमुख बनाया गया. भदौरिया 30 सितंबर, 2019 से लेकर 30 सितंबर, 2021 तक देश के वायुसेना प्रमुख थे. वह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह तहसील के रहने वाले हैं. उन्होंने भारत को राफेल जेट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वह उस टीम का नेतृत्व कर रहे थे, जो फ्रांस के साथ विमानों के लिए बातचीत कर रही थी.
