खस्ताहाल Pakistan को फिर आई भारत की याद……

पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने भारत के साथ व्यापार संबंधों को बहाल करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से बहाल करने पर विचार कर रहा है।ब्रसेल्स में परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि नकदी संकट से जूझ रहे उनके देश का व्यापारिक समुदाय भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियां फिर शुरू करना चाहता है।
