बिहार में JDU ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान…..


देश की तमाम राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. सीट बंटवारे के साथ ही उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जा रही है. इस बीच बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू ने अपनी 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.जिनमें ज्यादातर मौजूदा सांसद भी शामिल हैं. तो वहीं कुछ नए चेहरों पर भी पार्टी ने दांव लगाया है. जेडीयू की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट में 6 पिछड़ा और 5 अति पिछड़ा उम्मीदवार शामिल हैं.जेडीयू ने किशनगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान की लोकसभा सीट पर नए उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार हैं. जिनमें किशनगंज से मुजाहिद आलम, शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर और सीवान से विजय लक्ष्मी कुशवाहा के नाम शामिल हैं. इसके अलावा पार्टी ने बाकी सीटों पर अपने मौजूदा उम्मीदवारों को एक बार फिर से मौका दिया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]