केजरीवाल को आज नहीं मिली जमानत तो होली बीतेगी जेल में? जानें कब तक बंद रहेगा सुप्रीम कोर्ट

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है।
अगर आज शुक्रवार (22 मार्च) को केजरीवाल को जमानत नहीं मिली तो, अगले कई दिनों तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हिरासत यानी जेल में उनको बिताना पड़ सकता है। इसकी वजह है सुप्रीम कोर्ट का शेड्यूल। असल सुप्रीम कोर्ट 22 मार्च के बाद कई दिनों तक बंद रहेगा।
यानी आने वाला 25 मार्च को होली का त्यौहार केजरीवाल को जेल में बितानी पड़ सकती है। इधर केजरीवाल की टीम की ओर से कहा गया है कि वह निचली अदालत में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देंगे।
Supreme Court का आज आखिरी वर्किंग डे, जानें अब खुलेगा सुप्रीम कोर्ट?
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का शेड्यूल केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ा सकता है। असल में होली फेस्टिवल की वजह से आज शुक्रवार 22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट का आखिरी वर्किंग डे बताया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जो वार्षिक छुट्टियों का कैलेंडर है, उसके मुताबिक 23 और 24 मार्च को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। वहीं 25 मार्च से लेकर 30 मार्च तक ‘होली और गुड फ्राइडे’ की छुट्टी है।
इसके बाद फिर 31 मार्च को शनिवार है। यानी सुप्रीम कोर्ट अब सीधे 01 अप्रैल को खुलेगा। यानी केजरीवाल को निचली अदालत से जमानत नहीं मिली तो उनको 10 दिनों तक ईडी की हिरासत में बिताना होगा।
