सीतापुर जिले में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान से मिलने के लिए अखिलेश यादव जेल में पहुंचे

सीतापुर जिले में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान से मिलने के लिए शुक्रवार को अखिलेश यादव जेल में पहुंचे। सीतापुर जेल में अखिलेश और आजम खान के बीच बातचीत हो रही है।
हालांकि जेल के अंदर जाते समय मीडिया कर्मियों ने अखिलेश यादव से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। अखिलेश यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता और रामपुर के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी मौजूद रहे अभी तक समाजवादी पार्टी द्वारा रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव आजम खान से मुलाकात करने के साथ ही रामपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम के बारे में चर्चा कर सकते हैं।
27 मार्च को है नामांकन का आखिरी दिन
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में रामपुर लोकसभा सीट पर भी चुनाव होना है। ऐसे में रामपुर में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। लेकिन, अभी तक समाजवादी पार्टी द्वारा इस सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया।
ऐसे में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से बात करने के बाद ही रामपुर सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है। कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान से मिले बगैर अखिलेश यादव रामपुर सीट पर कोई फैसला नहीं लेना चाहते हैं।
पांच माह से जेल में बंद है आजम खान
दरअसल, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा आजम खान और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा तथा बेटे अब्दुल्ला को 22 अक्टूबर 2023 को 7-7 साल की सजा सुनाई थी।
सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान को रामपुर जेल में रखा गया था लेकिन बाद में उन्हें सुरक्षा कर्म के चलते 22 अक्टूबर की सुबह रामपुर जिला जेल से सीतापुर जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उसके बाद से ही आजम खान रामपुर जेल में ही बंद हैं।
