केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो फेस- 4 के तहत दो कॉरिडोर के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी

केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो फेस- 4 के तहत दो कॉरिडोर के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोदी कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि करीब 8.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन के बीच 8 स्टेशन बनाए जाएंगे।केंद्र सरकार इन परियोजनाओं पर कुल 8,399 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
दिल्ली मेट्रो चरण-4 के तहत केंद्र की ओर कॉरिडोर बनाने की मंजूरी मिलना लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र बड़ा फैसला है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को 8,399 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत पर दिल्ली मेट्रो चरण-IV परियोजनाओं के दो कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। जिसमें लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर शामिल हैं।
केंद्र के निर्णय की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “आज दो नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है, जिस पर 8400 करोड़ रुपये खर्च होंगे. लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक करीब 8.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी। इसमें आठ स्टेशन होंगे। दूसरी इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक, यह करीब 12.4 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी। यह मार्च 2029 तक पूरी हो जाएगी…”
