पीएम मोदी ने गुजरात में भारत के पहले सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधा की आधारशिला शिला रखी

पीएम मोदी ने गुजरात में भारत के पहले सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधा की आधारशिला शिला रखी। इस मौके पर पीएम ने अपने संबोधन में इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि भारत अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा रहा है।पीएम ने कहा कि भारत पहले ही परमाणु शक्ति संपन्न देश है। वहीं अब 21वीं सदी भारत के लिए तकनीकी क्षेत्र के विकास के लिए बेहद अहम साबित हो रही है। प्रधामनमंत्री ने दावे के साथ कहा कि 21वीं सदी भारत के लिए टेक्नॉलजी ड्रिवेन सेंचुरी साबित हो रही है। ऐसे में सेमीकंडक्टर के बिना इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

पीएम मोदी बुधवार (13 मार्च) को गुजरात के धोलेरा पहुंचे। जहां उन्होंने विशेष निवेश क्षेत्र (DSIR) में सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधा की आधारशिला रखी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई दिग्गज नेता गुजरात सरकार में मंत्री व अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धोलेरा में कहा कि भारत पहले से ही न्यूक्लियर और स्पेस पॉवर है। पीएम ने कहा कि अब आने वाले दिनों में भारत सेमीकंडक्टर कॉमर्शियल उत्पादन करने वाला देश बनेगा। पीएम ने कहा इस क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ी हैं। भविष्य में भारत जल्द ही सेमी कंडक्टर के उत्पादन के क्षेत्र में सुपर पॉवर बनने वाला है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]