जौनपुर हादसे मे मृत के परिजनों को मुआवजा के आस्वासन के बाद हुई अंतिम संस्कार
जौनपुर हादसे मे मृत के परिजनों को मुआवजा के आस्वासन के बाद हुई अंतिम संस्कार

संवाददाता अजय गुप्ता
विण्ढमगंज सोनभद्र जौनपुर में बस हादसा में हुई मृत्यु स्थानीय थाना क्षेत्र के मेदनीखाड गांव निवासी अशोक का पार्थिक शव गांव में आते ही कोहराम मच गया स्थानीय ग्रामीणो ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे,भाजपा नेताओं ने अधिकारियों से बात कर मृतक के परिजनों को किसान निधि से 5 लाख और मुख्यमंत्री विवेक निधि से दो लाख देने का आश्वासन दिया,बीती रात करीब 8:00 बजे की अशोक शव को लेकर

विंढ़मगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी मेदनीखाड गांव पहुंचा था सुबह गांव के बाबूलाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बैजनाथ पटेल ,रामस्वरूप पटेल, मनोज पटेल ,सुर्यमणि यादव मुन्ना भारती सहित सैकड़ो लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे अशोक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्थानीय दर्जनों भाजपा नेता जुटे थे भाजपा नेता श्रवण गोड,मनोज मित्रा मृतक के परिजनों को बाद मुआवजा देने के लिए के बाबत एसडीएम दुध्दी से वार्ता किया वार्ता के बाद भाजपा नेताओं ने ग्रामीण जनता को आश्वासन दिया के किसान निधि के तहत 5 लाख और मुख्यमंत्री विवेक निधि कोष से दो लाख रुपया मृतक के परिजनों को दिया जाएगा इस मौके पर ब्लाक प्रमुख दुध्दी प्रतिनिधि राजन चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह थाना अध्यक्ष विण्ढमगंज श्याम बिहारी ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन जयसवाल राजेश रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अशोक के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
