दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिरा

दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया. मामला जल बोर्ड के प्लांट का है. बच्चे के बोरवेल में गिरते ही वहां हड़कंप मच गया. तुरंत पुलिस, एनडीआरएफ और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीमों ने बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि बोरवेल के ही पैरलल एक और बोरवेल खोदने की तैयारी में है. बोरवेल की गहराई 40-फुट है और इसके अंदर से बच्चे के निकालना काफी मुश्किल भरा हो सकता है. एनडीआरएफ की टीम को नए बोरवेल की खुदाई में लंबा समय लग सकता है. बोरवेल के पास ही जेसीबी से करीब 50 फुट की खुदाई की जाएगी. फिर पाइप काटकर बोरवेल से बच्चे को निकाला जाएगा.
