लोकसभा चुनाव में दक्षिण का किला अहम भूमिका निभाएगा…..

लोकसभा चुनाव में दक्षिण (दक्षिण ) का किला अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा (BJP) को सबसे ज्यादा उम्मीद जहां कर्नाटक से है, वहीं कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन की संभावना भी इसी राज्य पर टिकी हुई है।कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं। वर्ष 2019 में भाजपा ने 25 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी। एक साल पहले विधानसभा में शानदार जीत के बाद कांग्रेस कम से कम 15 सीट जीतने की तैयारी कर रही है। इस लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं है, क्योंकि विधानसभा से लोकसभा चुनाव के बीच सियासी समीकरण बदल गए हैं।
