पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एक बार फिर राष्ट्रपति बनने के करीब……

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एक बार फिर राष्ट्रपति बनने के करीब हैं। पाकिस्तान में शनिवार को 14वें राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव में आसिफ अली जरदारी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।वर्तमान राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी की जगह नए राष्ट्रपति लेंगे जिनका पांच साल का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था। हालांकि, जब तक नये निर्वाचक मंडल का गठन नहीं हो जाता तब तक वह पद पर बने रहेंगे। व्यवसायी से नेता बने जरदारी, दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष 68 वर्षीय जरदारी को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नीत गठबंधन सरकार का समर्थन प्राप्त है, जिसके पास बहुमत के लिए आवश्यक संख्या है।
